ePaper

मरम्मत के अभाव में चांदमारी मोहल्ला की सड़क जर्जर

Updated at : 28 Jun 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
मरम्मत के अभाव में चांदमारी मोहल्ला की सड़क जर्जर

चांदमारी मोहल्ले के मस्जिद गली का रोड जर्जर व गड्ढानुमा बन गया

विज्ञापन

मधुपुर. स्थानीय चांदमारी मोहल्ले के मस्जिद गली का रोड जर्जर व गड्ढानुमा बन गया है. मोहल्ले को लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उक्त सड़क पर आये दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है. सड़क पर लोगों ने अपने-अपने मकान के सामने बंफर बना रखा है, जिससे आवागमन में काफी कठिनाइयां हो रही है. बताया जाता है कि पिछले दो वर्ष पूर्व पानी का पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया था, लेकिन खुदाई के बाद रास्ते की मरम्मत नहीं की गयी. इसके कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढा व उबड़-खाबड़ हो गया है. मोहल्ला के लोगों ने सड़क की स्थिति सुधार करने की मांग नगर परिषद से किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola