मंदिर मंडप जीर्णोद्धार के लिए विधि-विधान से हुई पूजा
Published by : BALRAM Updated At : 30 Apr 2025 7:30 PM
मधुपुर में अक्षय तृतीया पर गांधी चौक के पुरानी धर्मशाला मंदिर में आयोजन
मधुपुर. अक्षय तृतीया के अवसर पर गांधी चौक स्थित पुरानी धर्मशाला मंदिर में बुधवार को मां दुर्गा का मंडप के जीर्णोद्धार के लिए विधि-विधान के साथ पूजा की गयी. ज्ञात हो की पुरानी धर्मशाला में स्थापित दुर्गा मंडप जो काफी वर्षों पुराना है, को नये सिरे से बनाया जायेगा. इसके लिए आज पुरोहित दिलीप गांगुली द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. यह मंदिर शहर के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है. इस अवसर पर मंदिर कमेटी में अनूप गुटगुटिया, प्रकाश बथवाल, अरुण गुटगुटिया, विजय सिंघानिया, गौतम डालमिया, अमर डालमिया, कन्हैया लाल कन्नू, महेश बथवाल, अभय बथवाल, शेखर लक्षीरामका, सोनू डालमिया, शंभू खंडेलवाल, रईस शर्मा, सुरेश अग्रवाल, दिलीप चौधरी, अनूप कलवलिया, पुरुषोत्तम बथवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










