मंत्री ने दो सड़कों के निर्माण की रखी आधारशिला

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मंत्री ने दो सड़कों के निर्माण की रखी आधारशिला

मंत्री ने दो सड़कों के निर्माण कार्य का समारोह पूर्वक किया शिलान्यास

विज्ञापन

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुक हसन ने सिंघो गांव में आयोजित एक समारोह में दो सड़कों के निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास किया. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव से मानपुर तक 1.18 करोड़ रुपये की लागत एक सड़क का निर्माण होगा. जबकि कसवाड़ीह से मदनपुर तक 2.10 किलोमीटर लंबाई वाली सडक का निर्माण 1.77 करोड़ रुपये लागत से होगा. मौके पर मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के जाल को और सुदृढ़ करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इसी कड़ी में काम चल रहा है. जल्द ही कई और सडक का शिलान्यास किया जायेगा. कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को शहर से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण को प्राथमिकता दिया जा रहा है. बताया कि फौजीमोड़ से सिंघो गांव तक की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य, तीन बार टेंडर होने के बाद भी स्थगित हो गया था. उन्होंने वादा किया कि इस सड़क का काम भी मार्च से पहले शुरू करा दिया जायेगा. कहा कि 40 करोड़ रुपये की लागत वाली कई अन्य सड़क परियोजनाएं अभी विभागीय प्रक्रियाओं में रुकी हुई हैं. लेकिन जल्द ही इन्हें मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो जायेगा. मौके पर जिला परिषद सदस्य मो. फारूक समेत पार्टी कार्यकर्ता, पंचायत समिति सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे. हाइलार्ट्स : मंत्री ने दो सड़कों के निर्माण कार्य का समारोह पूर्वक किया शिलान्यास

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola