धर्मपुर- मांझीडीह पथ जर्जर, ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
धर्मपुर- मांझीडीह पथ जर्जर, ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी

करौं प्रखंड की डिंडाकोली पंचायत अंतर्गत धर्मपुर से मांझीडीह पथ का मामला

विज्ञापन

करौं. प्रखंड की डिंडाकोली पंचायत अंतर्गत धर्मपुर से मांझीडीह पथ विगत एक वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है. जिसके कारण आम जनों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि 12 मार्च 2024 को तत्कालीन अल्पसंख्यक कल्याण पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद मंत्री मंत्री हफीजुल हसन द्वारा सड़क का विधिवत शिलान्यास किया गया था. इसके बाद संवेदक द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व सड़क में गिट्टी बिछाकर कुछ जगहों में ढलाई कर अधूरा छोड़ दिया गया. अब संवेदक का कोई अता-पता नहीं है. जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है. एक लंबे अंतराल के बाद सड़क का निर्माण चालू हुआ था. जिससे लोगों में काफी खुशी देखी जा रही थी. लेकिन संवेदक व पदाधिकारी की लापरवाही के चलते एक साल बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया. ग्रामीणों ने उपायुक्त देवघर से अविलंब सड़क पूरा करने की मांग किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola