सारवां : तेज रफ्तार बाइक के धक्के से महिला घायल, रेफर

Edited by LILANAND JHA
Updated:
विज्ञापन

सारवां-तिरनगर पथ पर कुशमाहा पंचायत के डंगाल कुरेवा मंडल टोला काली मंदिर के पास की घटना

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र के सारवां-तिरनगर पथ पर कुशमाहा पंचायत के डंगाल कुरेवा मंडल टोला काली मंदिर के पास रविवार रात को अज्ञात बाइक के धक्के से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान 55 वर्षीय भोथो देवी के रूप में की गयी है. दरअसल, बीती रात को वे आवश्यक काम से सड़क किनारे खड़ी थी. इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने धक्का मार दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन-फानन में परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां ले जाया गया. जहां स्वास्थ्य कर्मी ने घायल महिला का उपचार कर प्राथमिक चिकित्सा के लिए देवघर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola