नगर निकाय चुनाव को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने बनायी रणनीति

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने बनायी रणनीति

मधुपुर के पथलचपटी स्थित मंत्री के आवास पर जुटे जेएमएम कार्यकर्ता

विज्ञापन

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के पथलचपटी स्थित आवासीय परिसर में सोमवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर झामुमो नगर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बीएलए-2 फॉर्म अविलंब भरकर तीन दिन के भीतर जमा करने का निर्देश दिया. साथ ही आगामी नगर निकाय चुनाव में अधिक से अधिक साथियों को प्रतिनिधि बनकर उतरने व अभी से क्षेत्र में लोगों से सक्रिय होकर संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया. उन्होंने संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार पर बल देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रशंसा कर उन्हें विश्व स्तर के आदिवासी नेता बताया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सब्बीर हसन अंसारी, जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अबू तालिब अंसारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम देवी, जिला उपाध्यक्ष तेज नारायण वर्मा, नगर अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, नगर सचिव संजय शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी, महिला नगर अध्यक्ष रजनी मुर्मू, नगर कोषाध्यक्ष अमित चंद्रवंशी, युवा नगर अध्यक्ष धीरज यादव, तबस्सुम नाज़, अनिता माल्टो, कंचन, रूथ राजनंदनी, खुशबू परवीन, सुल्ताना परवीन, मो. शाहिद, समीर आलम आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर के पथलचपटी स्थित मंत्री के आवास पर जुटे जेएमएम कार्यकर्ता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola