ePaper

Deoghar News : 10 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Updated at : 12 Jan 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : 10 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान सलोनाटांड़ निवासी धीरज महथा के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी संख्या 20/2026 दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान सलोनाटांड़ निवासी धीरज महथा के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी संख्या 20/2026 दर्ज की गयी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी की शाम करीब चार बजे नगर पुलिस टीम संध्या गश्ती पर निकली थी. इसी दौरान करीब 4.20 बजे आंबेडकर चौक के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सलोनाटांड़ निवासी धीरज महथा अपने घर में ब्राउन शुगर समेत अन्य मादक पदार्थों का अवैध भंडारण व बिक्री करता है. इसके बाद एसडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी करायी गयी. तलाशी के दौरान घर के एक कमरे में पलंग के पास बने दराज से प्लास्टिक रखी ब्राउन शुगर जैसी दिखने वाली 10 पुड़िया बरामद की गयी. इसके अलावा बड़ी मात्रा में खाली प्लास्टिक पैकेट और रबर भी जब्त किये गये. इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर ब्राउन शुगर का वजन 4.56 ग्राम पाया गया. प्लास्टिक पैकेट का वजन 51.58 ग्राम तथा रबर का वजन 67.24 ग्राम पाया गया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अन्य लोगों के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करता है. सभी जब्त सामान को सील कर आरोपी को गिरफ्तार कर नगर थाना लाया गया. इस मामले में एसआई सुमंत प्रसाद की शिकायत पर एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अन्य संलिप्त लोगों की तलाश भी की जा रही है. दर्ज मामले में बरमसिया निवासी बाजो यादव, बंटी महथा, किशोर महथा, नीरज महथा, एक महिला शीला देवी व अन्य अज्ञात को आरोपित बनाया गया है. पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि महिला समेत उक्त सभी आरोपित ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं. छापेमारी टीम में डीएसपी प्रशिक्षु तरास सोरेन, नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआइ विपिन कुमार, माइकल कोड़ा, घनश्याम गंझू, दिलीप मुंडा, चंद्रशेखर रजक, सुमंत प्रसाद, पुलिसकर्मी जूही, मनोज व अन्य शामिल थे. हाइलाइट्स -नगर थाना पुलिस की छापेमारी में 4.56 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद -आरोपी धीरज महथा को भेजा गया जेल, घर से मादक पदार्थ व पैकेजिंग सामग्री जब्त -एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, एसडीपीओ की मौजूदगी में हुई कार्रवाई -पुलिस को पूछताछ में मिले अहम सुराग, अन्य तस्करों की तलाश जारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

ASHISH KUNDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola