रमजान में अल्लाह अपने बंदों की गुनाह करता है माफ : हाफिज अल्ताफ

Updated at : 09 Mar 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
रमजान में अल्लाह अपने बंदों की गुनाह करता है माफ : हाफिज अल्ताफ

रमजानुल मुबारक का पवित्र महीना चल रहा है. इस महीने में अल्लाह लोगों पर रहमतों व बरकतों की बारिश करता है

विज्ञापन

मधुपुर. रमजानुल मुबारक का पवित्र महीना चल रहा है. इस महीने में अल्लाह लोगों पर रहमतों व बरकतों की बारिश करता है. उक्त बातें गोसिया मस्जिद कॉलेज गली के इमाम हाफिज व कारी मो. अल्ताफ रजा ने कहा. उन्होंने कहा कि रमजानुल मुबारक साल के सबसे अफजल महीनों में से एक है. इस महीने में अल्लाह अपने तमाम गुनाहगार बंदों की गुनाहों को माफ करता है. कहा कि नबी-ए- करीम इरशाद फरमाते है कि रमजानुल मुबारक के हर शब आसमान से सुबह सादिक तक मोनादिए निदा करता है. अल्लाह रमजान के हर सुबह सेहरी के समय से इफ्तार के समय तक 60 हजार गुनाहगारों को दोजक से आजाद दिलाता है. रमजान के हर जुमे की हर घडी एक लाख से अधिक गुनाहगारों की मगफिरत फरमाता है. उन्होंने कहा कि नबी कहते है कि रमजान के हर घडी इबादत की है. रमजानुल मुबारक के अंतिम असरे में रब ने अपने बंदो को शबे कद्र की राते दी है. कहा कि इन रातो में इबादत करने वालो की हर मुराद पूरी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola