Deoghar news : युवती के साथ यौन शौषण मामले में दर्ज की गयी प्राथमिकी

जसीडीह थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक यौन शोषण करने का मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है. युवती ने बांका जिले पिडरा गांव के आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी.
प्रतिनिधि,जसीडीह . जसीडीह थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक यौन शोषण करने का मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के संबंध में युवती ने थाने में आवेदन देकर बिहार के बांका जिला के भैरोगंज थाना क्षेत्र के पिडरा गांव निवासी रंजन यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज मामले में जिक्र है कि आरोपी उसके गांव में अपने मौसा के घर में रह कर जो छात्र-छात्राओं को ट्यूशन पढ़ाता था. वहां पर युवती भी ट्यूशन पढ़ने जाती थी. चार वर्ष पहले पढ़ाने के दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देते हुए जबरन पकड़ कर छेड़खानी करने लगा. इसका विरोध युवती ने किया तो छोड़ दिया. 2021 में देवघर कॉलेज के समीप वह अपने किराये के मकान में ले गया और शादी का झांसा देकर यौन शौषण किया. युवती का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर अपने मौसा के घर में चार वर्षो तक यौन शौषण करता रहा. महिला ने बताया कि शिकायत देने के कुछ दिन पहले तक भी गलत व्यवहार करते हुए यौन शौषण किया. जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती के परिजन ने उसकी शादी लगायी तो आरोपी ने शादी में अड़गा लगा दिया. युवती के शादी करने की बात कहने पर युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया. घटना को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




