बेलकुकराहा में भक्ति पूर्ण माहौल में सूर्याहु पर्व संपन्न

Updated at : 10 Mar 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
बेलकुकराहा में भक्ति पूर्ण माहौल में सूर्याहु पर्व संपन्न

मधुपुर के बुढ़ैई के बेलकुकराहा गांव में आस्था का पर्व सूर्याहु पंडितों द्वारा पूरी विधि विधान के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

मधुपुर. बुढ़ैई के बेलकुकराहा गांव में आस्था का पर्व सूर्याहु पंडितों द्वारा पूरी विधि विधान के साथ मनाया गया. तीन दिनों तक चलने वाली पर्व के अंतिम दिन सोमवार को भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित किया. श्रद्धालुओं के बिच प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. सुदेश सिंह जागरण ग्रुप के भजन गायकों ने एक बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी. मौके पर भजन गायकों ने मां की हर बात निराली है…., उगो है सूरजदेव…, मारबो रे सुगुवा धनुष तीरे…, भागड़ भोला…, तेरे दर पे आए है… आदि भजन गाकर उपस्थित स्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. मौके पर बेलकुकराहा पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola