कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बांटा गया नियुक्ति पत्र व पार्टी का झंडा

Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 02 Sep 2025 7:43 PM

विज्ञापन

पार्टी ने देवीपुर संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस

विज्ञापन

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर मोड़ पर मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष डाॅ केके रमानी ने की. इस दौरान धोबाना एवं बाघमारी पंचायत के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की. इस दौरान पंचायत अध्यक्ष, बीएलए, सचिव, महासचिव के साथ सदस्यों को पद के तहत नियुक्ति पत्र एवं झंडा दिया गया. साथ ही उनके दायित्वों व अधिकारों को बताया गया. मौके पर देवीपुर प्रभारी सुधीर देव, जिला सचिव राजेश बरनवाल, मंडल अध्यक्ष नकुल दास, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश यादव, रामाकांत यादव, अनूपलाल यादव, अरुण यादव, शशि यादव, सुरेश सिंह, सुरेश पंडित आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SIVANDAN BARWAL

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola