किशोरी ने यौन शोषण का दर्ज कराया मामला

Updated at : 08 Mar 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
किशोरी ने यौन शोषण का दर्ज कराया मामला

मधुपुर के बुढ़ैई थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला

विज्ञापन

मधुपुर. बुढ़ैई थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला थाना में दर्ज किया गया है. घटना को लेकर किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री पिछले 20 फरवरी की रात साढ़े दस बजे अचानक घर से गायब मिली. दूसरे दिन वह घर पहुंची. इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी से कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि धमनी पंचायत के केराकुंडी गांव निवासी युवक सोनू खान से उससे वर्षों से दोस्ती थी. उन्होंने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. घटना की जानकारी मिलने पर वे लोग युवक के घर गये और शादी की बात कही तो युवक शादी से मुकर गया. साथ ही कहा कि वह शादी नहीं कर सकते जो करना है कर ले. इसके बाद मजबूर होकर और बेटी की भविष्य को देखते हुए थाना पहुंची. घटना को लेकर थाना में यौन शोषण व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी युवक फरार बताया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola