ePaper

हावडा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस से अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 26 Jun 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
हावडा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस से अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मधुपुर जंक्शन से होकर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के कोच के माध्यम से शराब तस्करी का धंधा पनप रहा

विज्ञापन

मधुपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर अप हावड़ा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस से तस्करी कर बिहार ले जा रहे हजारों रुपये मूल्य का अवैध विदेशी शराब जब्त किया है. शराब के साथ एक तस्कर को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि उक्त ट्रेन के मधुपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंचने पर आरपीएफ ने विशेष जांच अभियान चलाया. जांच के क्रम में सामान्य बोगी में एक यात्री को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया. उक्त यात्री का जांच करने पर रबर-प्लास्टिक के कपड़ों में छिपाकर रखी गयी ऑफिसर्स चॉइस की विदेशी शराब की 25 बोतलें बरामद किया गया. बरामद की गयी शराब की कीमत हजारों रुपया है. पकड़ा गया शराब तस्कर को मधुपुर स्थित आरपीएफ पोस्ट लाया गया. जब्ती सूची बनाकर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी. जब्त शराब को उत्पाद विभाग देवघर को सुपुर्द कर दिया गया. आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि आसनसोल मंडल को सुरक्षित और स्वच्छ रेलवे वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. यात्रियों से अपील किया कि वे ट्रेनों व स्टेशनों को अवैध और अनाधिकृत गतिविधियों से मुक्त रखने में सहयोग करें. हाइलाइर्ट्स. मधुपुर जंक्शन से होकर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के कोच के माध्यम से शराब तस्करी का धंधा पनप रहा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola