Deoghar news : देवघर एम्स में 64 साल के बुजुर्ग के कंधा का सफल प्रत्यारोपण
Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 19 Nov 2025 9:25 PM
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर के हड्डी रोग विभाग में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग के कंधा का सफल प्रत्यारोपण किया गया. विभाग के हेड डॉ मनीष राज व अन्य चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया.
प्रतिनिधि, देवीपुर . अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर के हड्डी रोग विभाग में एक 64 वर्षीय पुरुष के कंधा का सफल प्रत्यारोपण किया गया. यह प्रत्यारोपण इस संस्थान व इस जगह का अपने तरह का पहला सफल ऑपरेशन है. इस मौके पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर नितिन गंगने ने बताया कि कंधे के प्रत्यारोपण के ऑपरेशन की शुरुआत इस संस्थान में की गयी है, जो की बहुत ख़ुशी और गर्व की बात है. इस ऑपरेशन से देवघर व आसपास के सभी जिले और राज्यों के भी मरीज़ों को फायदा मिलेगा. वहीं उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. डॉ गंगने ने बताया कि इस संस्थान में हर प्रकार की सुविधा मरीज़ को पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और हर तरह के प्रत्यारोपण को आयुष्मान भारत स्कीम के तहत भी किया जा रहा है. डॉ गंगने ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कार्य को और आगे बढ़ाने का अनुरोध किया और अपने तरफ से हरसंभव मदद प्रदान करने का भी आश्वाशन दिया.
इस ऑपरेशन में हड्डी रोग विभाग से डॉ मनीष राज, डॉ सुदर्शन बेहेरा, डॉ प्रीतम, डॉ सुप्रियाम, डॉ सौरभ और डॉ गौरव ने हिस्सा लिया व एनस्थीसिया विभाग से डॉ रिपोन और डॉ सौरभ ने ऑपरेशन को सफल बनाने में मदद की. इस ऑपरेशन के बाद अभी मरीज़ की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. आने वाले समय में उम्मीद है की और भी मरीज़ इस सेवा का लाभ उठायेंगे और इस सेवा का विस्तार होगा.हड्डी विभाग के हेड डॉ मनीज राज व अन्य चिकित्सकों की टीम ने किया ऑपरेशन
इस ऑपरेशन का नेतृत्व हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर मनीष राज ने किया. डॉ मनीष राज ने बताया की कंधे का प्रत्यारोपण बहुत ही जटिल ऑपरेशन होता है और यह ऑपरेशन हर जगह नहीं होता है. इस ऑपरेशन में जो मरीज़ थे उनके कंधे में पहले चोट लगे थी और पिछले दो साल से दर्द की शिकायत थी और उन्हें रोज़ की दिनचर्या का काम करने में कठिनाई भी होती थी. यह सब ध्यान में रखते हुए इस ऑपरेशन को किया गया और इसकी शुरुआत होने से बाकी मरीज़ों को भी आने वाले समय में फायदा मिलेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










