Deoghar News : क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक प्लान एवं वाहनों के पड़ाव स्थल की व्यवस्था करें सुदृढ़ : डीसी

Updated at : 04 Mar 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक प्लान एवं वाहनों के पड़ाव स्थल की व्यवस्था करें सुदृढ़ : डीसी

डीसी विशाल सागर ने पूरी टीम के साथ मंगलवार को राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव को लेकर केकेएन स्टेडियम व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : डीसी विशाल सागर ने पूरी टीम के साथ मंगलवार को राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव को लेकर केकेएन स्टेडियम व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया. मौके पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक प्लान एवं वाहनों के पड़ाव स्थल की व्यवस्था को सुदृढ़ करें. स्टेडियम में आमजनों की सुविधा के अलावा साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, फूड कोर्ट, प्रवेश व निकास द्वार एवं आवश्यक सभी व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश दिया. वाहनों के पड़ाव के लिए चिन्हित क्लब ग्राउंड व सर्राफ स्कूल परिसर कैंपस का निरीक्षण करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही. सुरक्षा, विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम परिसर में अस्थायी कंट्रोल रूम बनायें ताकि महोत्सव के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके.निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी साथ थे. हाइलाइट्स -राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव को लेकर डीसी ने केकेएन स्टेडियम व आसपास के क्षेत्रों का किया निरीक्षण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola