ePaper

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने पर की गयी चर्चा

Updated at : 10 Jan 2026 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने पर की गयी चर्चा

समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में दुर्घटनाओं पर अंकुश को लेकर हुई समीक्षा जमुई. समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं आमजन में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक के दौरान पूर्व बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन, वर्ष 2022 से 2025 तक के तुलनात्मक सड़क दुर्घटना प्रतिवेदन, हिट एंड रन एवं नन हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान की स्थिति, आईआरडी/ई-डार पोर्टल, ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण व सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु किए जा रहे उपायों की बिंदुवार समीक्षा की गई. साथ ही वाहनों की जांच एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान की प्रगति पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये गये. सांसद अरुण भारती ने सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया. इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री नवीन ने कहा कि जिले में चिह्नित सभी ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्रवाई कर सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है. उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि ब्लैक स्पॉट की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराते हुए वहां शीघ्र सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित किया जाये. साथ ही सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर संकेत बोर्ड लगाने का निर्देश भी दिया. वहीं एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए कार्ययोजना के तहत लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने पार्किंग व यातायात व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि तेज गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित रूप से चालानी कार्रवाई की जा रही है. बैठक में झाझा विधायक दामोदर रावत, उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनील कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन