राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज ने रवाना किया जागरूकता वाहन

9 मई 2026 को आयोजित हाेने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार में जोर-शोर से जारी है
जमुई. 9 मई 2026 को आयोजित हाेने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार में जोर-शोर से जारी है. कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने व्यवहार न्यायालय जमुई प्रांगण से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम में उनके साथ अन्य न्यायिक पदाधिकारी गण भी सम्मिलित हुए. जिसमें परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विकास कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण शिव हरे, सुधीर सिन्हा, कमला प्रसाद, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार, मनोरंजन कुमार झा, महेश्वर दुबे, अमोद कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी गण उपस्थित थे. कार्यक्रम में बिहार ग्रामीण बैंक, तथा स्टेट बैंक के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. अग्रणी बैंक प्रबंधक लक्ष्मी एक्का, बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरदीप, शाखा प्रबंधक प्रीतम कुमार शाह इत्यादि उपस्थित थे. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत त्वरित न्याय एवं आम लोगों के हित में उठाए जाने वाला एक व्यापक कदम है. जिसमें किसी पक्ष की हार जीत नहीं होती. वादी प्रतिवादी दोनों मिल बैठकर आपसी सुलह समझौते के आधार पर अपने वादों का निस्तारण करते हैं. यह त्वरित न्याय के लिए निशुल्क एवं अत्यंत प्रभावी उपाय है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी ने कहा कि आमजन इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा ले और आयोजन को सफल बनाएं तथा अपने अधिक से अधिक वादों का निस्तारण इस राष्ट्रीय अदालत में करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




