याद किये गये 1857 के महान स्वतंत्रता सेनानी, कुंवर बाबू की राष्ट्रभक्ति पर नतमस्तक हुए लोग
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 23 Apr 2026 8:47 PM
गिद्धौर रेलवे स्टेशन परिसर के समीप एक निजी भवन में गुरुवार को क्षत्रिय संघ जमुई की ओर से वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया.
गिद्धौर. गिद्धौर रेलवे स्टेशन परिसर के समीप एक निजी भवन में गुरुवार को क्षत्रिय संघ जमुई की ओर से वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 1857 के महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम का शुभारंभ संघ अध्यक्ष मदन मोहन सिंह के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित कर एवं वीर कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. इस अवसर पर वरीय सदस्य डॉ रवीश सिंह ने स्वागत भाषण दिया, जबकि प्रो किरण देव सिंह ने विजय गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया.समारोह को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों मदन मोहन सिंह, केदार प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ छोटकू सिंह, रंजीत सिंह, अमित कुमार सिंह एवं पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने वीर कुंवर सिंह के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया. वक्ताओं ने कहा कि समाज, राज्य और देश के हित में कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है. इस दौरान जयनंदन सिंह, भवानंद जी, हिमांशु शेखर सिंह, कुणाल सिंह, कामदेव सिंह, देवेन्द्र सिंह, आमोद प्रबोध जी, अजय सिंह, अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह, रामानंद सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए. सभी ने एक स्वर में कहा कि समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना संघ का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए. समारोह में संघ के सदस्यों ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में संगठन विस्तार पर बल दिया और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










