डायवर्सन पार करने के दौरान बाइक नदी में गिरी, युवक की मौत

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :23 Apr 2026 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
डायवर्सन पार करने के दौरान बाइक नदी में गिरी, युवक की मौत

जमुई-नवादा मुख्य सड़क मार्ग पर चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढ़ा पुल के समीप बीते बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

अलीगंज. जमुई-नवादा मुख्य सड़क मार्ग पर चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढ़ा पुल के समीप बीते बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डायवर्सन से सीधे नदी में जा गिरी. इस घटना में युवक ने मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान नवादा जिले के धमौल गांव निवासी श्रवण मिस्त्री के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, राजेश कुमार एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए सिकंदरा जा रहा था. इसी दौरान आढ़ा पुल के पास बने अस्थायी डायवर्सन को पार करने के दौरान वह संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर बनाये गये डायवर्सन के पास पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं. अंधेरा और तेज रफ्तार के कारण वाहन चालकों को डायवर्सन का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. घटना की सूचना मिलते ही चंद्रदीप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ प्रतीत होता है. मामले की जांच की जा रही है. इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आढ़ा पुल के पास बने डायवर्सन पर समुचित संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन