चंद्रकोना में शुभेंदु अधिकारी पर जानलेवा हमला! थाने में धरना पर बैठे बंगाल के नेता प्रतिपक्ष


Suvendu Adhikari Convoy Attacked: पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने चंद्रकोना रोड पर उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की. पेट्रोल, केरोसिन और लाठी-डंडे से उन्हें मार डालने की तैयारी थी. उनके काफिले की 2 कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.
Table of Contents
Suvendu Adhikari Convoy Attacked: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ही राजनीति गरमा गयी है. भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल, केरोसिन और लाठी-डंडे से उन पर जानलेवा हमला किया गया. उन्होंने कहा कि उनके काफिले पर पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना रोड पर तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हमला बोला. कहा कि ममता पुलिस के सामने 10-12 टीएमसी समर्थकों ने हमला किया, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. गुस्साये शुभेंदु अधिकारी थाने में ही धरना पर बैठ गये. कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वह यहां से नहीं हिलेंगे.
ममता बनर्जी के इशारे पर हो रहे हैं हमले – शुभेंदु अधिकारी
उन्होंने कहा कि ये हमले ममता बनर्जी के इशारे पर हो रहे हैं. चुनाव आ रहा है, इसलिए बंगाल में जंगलराज को महाजंगलराज में तब्दील कर दिया है. भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी खुद गुंडा हैं. वह फाईल की चोरी करती हैं. शुभेंदु ने कहा कि वह नंदीग्राम के हैं, किसी को ऐसे नहीं छोड़ेंगे. अगर नंदीग्राम नहीं होता, तो ममता बनर्जी दीदी नहीं, दीदी मां बन गयीं होतीं.
तृणमूल के बड़े स्थानीय नेताओं ने किया हमला – शुभेंदु
शुभेंदु अधिकारी ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये. कहा कि पुलिस ने ही तृणमूल के गुंडों को उनके (शुभेंदु के) आने के समय की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वह मातंगिनी हाजरा और खुदीराम बोस के मेदिनीपुर के व्यक्ति हैं. छात्र जीवन से राजनीति कर रहे हैं. कभी ऐसी गंदी राजनीति नहीं देखी. उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के अध्यक्ष देवांजन, ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष देव कुमार, पंचायत समिति के ठेकेदार मानिक ब्रत और उसके गुंडा नेता शाहरुख खान ने ये हमला किया है.
शुभेंदु ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो के साथ इसकी जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा कि आज रात करीब 8:20 बजे जब मैं पुरुलिया से लौट रहा था, तो चंद्रकोना रोड पर टीएमसी के गुंडों ने मुझ पर जानलेवा हमला किया.
नेता प्रतिपक्ष बोले- मुझ पर नहीं, बंगाल में विपक्ष की आवाज पर हमला
शुभेंदु अधिकारी ने आगे लिखा कि ममता बनर्जी के शासन के द्वारा पाले गये कायरों ने उन पर हमला किया. ममता पुलिस के सामने उन पर हमला हुआ और कानून ने कोई कार्रवाई नहीं की. भाजपा नेता ने कहा- यह सिर्फ मुझ पर हमला नहीं है. यह बंगाल में विपक्ष की आवाज पर हमला है.
हार की आशंका से हताश है टीएमसी – शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी ने आगे लिखा कि यह टीएमसी की हताशा का परिणाम है. सत्ताधारी दल में लोगों के गुस्से का सामना करने का साहस नहीं है, इसलिए इस तरह के हमले कर रही है. उन्होंने लिखा- मैं अब चंद्रकोना थाने में धरना पर बैठ रहा हूं. मैं हमलावरों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग करता है.
बंगाल की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Suvendu Adhikari Convoy Attacked: अराजक और तानाशाही सरकार से मुक्ति चाहता है बंगाल – शुभेंदु
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस अराजक और तानाशाही सरकार से बंगाल के लोग मुक्ति चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वह धरना पर बैठे रहेंगे.
तृणमूल ने कहा- राजनीतिक लाभ के लिए सनसनीखेज बना रही भाजपा
उधर, तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान जारी कर इस मामले से खुद को अलग करने की कोशिश की है. स्थानीय टीएमसी नेता ने कहा कि इस मामले से उनकी पार्टी का कोई लेनादेना नहीं है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा वाले मामले को सनसनीखेज बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
शुभेंदु की शिकायत की जांच कर रहा प्रशासन
वहीं, प्रशासन ने कहा है कि शुभेंदु अधिकारी की ओर से जो शिकायत मिली है, उसकी जांच की जा रही है. अभी स्थिति नियंत्रण में है. हालांकि, शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा में तैनात सीएपीएफ के एक जवान ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी का लीगल नोटिस, 72 घंटे में कोयला घोटाले के सबूत सार्वजनिक करने की मांग
टीएमसी के 9 नेताओं की गिरफ्तारी की मांग
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 9 नेताओं के खिलाफ उन्होंने नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने उन नेताओं के नाम भी बताये. उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र को बहाल करने के लिए लड़ते रहेंगे.
इसे भी पढ़ें
और एक छक्का मारकर जीत लें बांकुड़ा की बाकी 6 सीटें, सालतोड़ा में गरजे टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए