बदमाशों ने चाकू से डराकर महिला के लूटे आभूषण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
बदमाशों ने चाकू से डराकर महिला के लूटे आभूषण

पथलचपटी के कॉलेज के निकट एक घर का दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के पथलचपटी स्थित कॉलेज के निकट व विवाह भवन के पीछे स्थित एक घर में प्रवेश कर बदमाशों ने दिन दहाड़े चाकू का भय दिखाकर महिला से सोने का जेवरात लूट लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला शनिवार सुबह अपने घर में अकेली थी. सुबह ही घर में नौकरानी काम करने के लिए आई हुई थी. इस दौरान घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था. इसी क्रम में दो नकाबपोश बदमाश घर में प्रवेश कर गया व महिला के गर्दन पर चाकू रख दिया. फिर महिला के गले से सोने की चेन और कानवाली जबरन ले लिया. बताया जाता है कि बदमाशों ने घटना का अंजाम देने के बाद दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और वहां से भाग निकले. घटना के बाद इसकी सूचना महिला ने पुलिस को दी. घटना की जानकारी पाकर पुलिस महिला के घर गयी और घटना के संबंध में पीड़िता से पूछताछ की. पीड़ित महिला का पुत्र देवघर के सरकारी कार्यालय में कार्यरत है और वह देवघर गया हुआ था. जिस कारण दिन में महिला अकेली थी. लूटे गये जेवरात की कीमत करीब दो लाख रुपये बताया जाता है. घटना के बाद आसपास घरों में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हाइलार्ट्स : पथलचपटी के कॉलेज के निकट एक घर का दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम उचक्कों ने चाकू का भय दिखा कर महिला से आभूषण लूटा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola