खनन अभिकर्ता का जीएम रैंक में हुई प्रोन्नति

Updated:
विज्ञापन
खनन अभिकर्ता का जीएम रैंक में हुई प्रोन्नति

एसपी माइंस चितरा कोलियरी के अभिकर्ता पद पर थे कार्यरत

विज्ञापन

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी के अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी की जीएम पद पर प्रोन्नति हो गयी है. इससे कोलियरी प्रक्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है. साथ क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों व यूनियन प्रतिनिधियों के बीच मिठाई भी बांटी गयी. वहीं, अभिकर्ता का एसपी माइंस एरिया से मोगमा एरिया में स्टाफ ऑफिसर के पद पर तबादला कर दिया गया है. इसके लिए इसीएल मुख्यालय से शुक्रवार को अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है. वहीं, इसीएल जोन के केंदा एरिया के कोलियरी अधिकारी पंकज कुमार वर्मा को चितरा कोलियरी एरिया का नया खनन अभिकर्ता बनाया गया है. जल्द ही दोनों कोलियरी अधिकारी अपने पोस्टिंग एरिया में योगदान देंगे. बतादें कि उमेश प्रसाद चौधरी का ई-7 से ई-8 ग्रेड यानी जनरल मैनेजर रैंक में प्रोन्नति भी हुई है. मौके पर यूनियन प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद राणा, योगेश राय, प्रसादी दास, विकास सिंह, दुलाल यादव, बापी कोल, बेबी देवी, फूल कुमारी देवी, कल्याणी मुर्मू समेत कर्मचारियों जीएम बनने की खुशी में अभिकर्ता को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola