Shravani Mela: 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल, 6 दिन में करोड़ों की आय
Published by : Dipali Kumari Updated At : 18 Jul 2025 1:48 PM
Baba Dham
Shravani Mela: मेले में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. अब तक 10 लाख से अधिक शिव भक्तों ने जलार्पण किया है. पिछले 6 दिनों में बाबा मंदिर की आय 67 लाख पार हो गयी है. वहीं जिला प्रशासन की आय 4.15 करोड़ पार हो चुकी है.
Shravani Mela: राजकीय श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. अब तक 10 लाख से अधिक शिव भक्तों ने जलार्पण किया है. रोजाना 1 लाख से अधिक श्रद्धालु जलार्पण करने पहुंच रहे हैं. इधर अब सावन का दूसरा सोमवार आने वाला है. प्रशासन सोमवारी की तैयारियों में जुट गया है.
प्रशासन की आय 4.15 करोड़ पार
इस साल सावन में पिछले छह दिनों में 10 लाख 5 हजार 561 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण किया. मेले में बाबा मंदिर की आय 67 लाख पार हो गयी है. दूसरी ओर बाबा मंदिर सहित विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली के आंकड़े देखें, तो इस बार छह दिनों में प्रशासन की आय 4.15 करोड़ पार हो गयी है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
शीघ्रदर्शनम से मंदिर को सर्वाधिक आय
बाबा मंदिर को सर्वाधिक आय शीघ्रदर्शनम से प्राप्त हुई है. पिछले छह दिनों में 14,958 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम की सुविधा का लाभ उठाया. यह जानकारी डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को आरएल सर्राफ स्कूल परिसर में मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने जानकारी दी कि इस बार श्रावणी मेला में राज्य संयुक्त कर से अभी तक 2 करोड़ 54 लाख 40 हजार आय हुई है. इसमें सर्वाधिक आय एसजीएसटी दो करोड़ से अधिक हुई है.
इसे भी पढ़ें
रांची में बड़ा हादसा! भर-भराकर गिरी स्कूल की छत, एक की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
स्वास्थ्य मंत्री ने एंबुलेंस के बजाय टेम्पो में लादकर घायल को भेजा अस्पताल, भड़के बाबूलाल मरांडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










