Shravani Mela: 54 फीट लंबा और 54 किलो चांदी का कांवर लेकर बाबा धाम पहुंचे कांवरिये, लागत जान रह जायेंगे हैरान

54 फीट लंबा चांदी का कांवर लेकर बाबा धाम पहुंचे कांवरिये
Shravani Mela: आज शुक्रवार की सुबह करीब 400 कांवरिये 54 किलो चांदी से तैयार 54 फीट लंबा कांवर लेकर बाबा धाम पहुंचे. 400 कांवरिये यह अनोखा कांवर लेकर पटना सीटी के मारूकगंज से निकले हैं.
Shravani Mela | देवघर, संजीत मंडल: श्रावणी मेले में एक से बढ़कर एक शिवभक्त विभिन्न वेशभूषा और अनोखे कांवर के साथ बाबा नगरी आ रहे हैं. इसी बीच आज शुक्रवार की सुबह करीब 400 कांवरिये 54 किलो चांदी से तैयार 54 फीट लंबा कांवर लेकर बाबा धाम पहुंचे. यह अनोखा कांवर बाबा नगरी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. 400 कांवरिये यह अनोखा कांवर लेकर पटना सीटी के मारूकगंज से निकले हैं.
करोड़ों की लागत से बना है कांवर

कांवर लेकर चल रहे विनोद बाबा ने बताया कि वह 2008 से प्रतिवर्ष यह अनोखा कांवर लेकर चलते हैं. इस कांवर में बैद्यनाथ धाम का मंदिर, बाबा भोलेनाथ के पूरे परिवार की प्रतिमा समेत मां दुर्गा, मां काली, मां लक्ष्मी, राधा-कृष्ण एवं गणेश जी की चांदी से बनी प्रतिमा है. इस कांवर को करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. प्रत्येक वर्ष कांवर में और चांदी सहित अन्य चीजों को लगाकर सजाया जाता है.
इसे भी पढ़ें
Shravani Mela: आखिर क्यों हर कांवरिया भैरव मंदिर में टेकता है माथा, बिना दर्शन कांवर यात्रा अधूरी!
रांची में बड़ा हादसा! भर-भराकर गिरी स्कूल की छत, एक की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Shravani Mela: बाबा मंदिर में बांग्ला सावन की शुरुआत, अनोखे बेलपत्रों की प्रदर्शनी से सजा मंदिर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




