Deoghar News: द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य पहुंचे बाबा मंदिर, की पूजा, देखें PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

बाबा बैद्यनाथ का अभिषेक करते शंकराचार्य. फोटो : प्रभात खबर

Shankaracharya in Deoghar Baba Mandir: द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने बुधवार को देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा की. देखें तस्वीरें.

विज्ञापन

Shankaracharya in Deoghar: द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य बुधवार को बाबा बैद्यनाथ के मंदिर पहुंचे. शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने अपने शिष्यों के साथ बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की. मंदिर में प्रवेश करते ही उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा मंदिर के महंत श्रीश्री गुलाबनंद ओझा सरदार पंडा की अगुवाई में बाबा मंदिर के अंदर ले जाया गया, जहां पर उन्होंने बाबा की पूजा अर्चना की.

आपके शहर में

विज्ञापन
अपने पुरोहितों से मिले शंकराचार्य. फोटो : प्रभात खबर

बाबा की पूजा करने के बाद शंकराचार्य प्रशासनिक भवन आये. उन्होंने अपने तीर्थ पुरोहित दानी नरौने से बातचीत की और बही-खाते में अपना नाम अंकित किया. इसके बाद वह बाबा मंदिर से निकलकर कुंडा थाना क्षेत्र स्थित करनीबाद महेश राय के आवास पर पहुंचे और विश्राम किया.

बैद्यनाथ धाम में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती. फोटो : प्रभात खबर

मंदिर में मौके पर उनके साथ सीओ अनिल कुमार, प्रबंधक रमेश परिहस्त, भक्ति नाथ फलाहारी सहित दर्जनों भक्त उपस्थित रहे. उनके मंदिर पहुंचने पर लोगों ने जयकारे लगाये.

इसे भी पढ़ें

सिमडेगा में महिला समेत 5 पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा, लेवी वसूलने आये थे सभी

Jharkhand Ka Mausam: रांची का तापमान 30 डिग्री के पार, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड को जल्द मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी विधायक दल का नेता चुनने के लिए भूपेंद्र यादव और डॉ के लक्ष्मण पर्यवेक्षक नियुक्त

भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट ही निकले लूट के मास्टरमाइंड, 5 गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola