Holi 2026 Wishes, Images, Status: रंगों के त्योहार पर सोशल मीडिया ओर शेयर करें खास मैसेज और स्टेटस

Updated:
विज्ञापन
Holi 2026 Wishes, Images, Status: रंगों के त्योहार पर सोशल मीडिया ओर शेयर करें खास मैसेज और स्टेटस

Holi 2026 Wishes, Images, Status: होली के मौके पर अपनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं देने के लिए यहां बेस्ट विशेज, स्टेटस और इमेज दिए गए हैं. इन खास मैसेज और इमेजेस के जरिए आप व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों व परिवार को प्यार, खुशियां और रंगों भरी बधाइयां भेज सकते हैं.

विज्ञापन

Holi 2026 Wishes, Images, Status: होली का त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि रिश्तों में प्यार और अपनापन घोलने का भी है. इस खास मौके पर अपनों को दिल से भेजे गए शुभकामना संदेश उनके चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस होली अपनों को कुछ अलग और खास कहना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए खास होली विशेज, व्हाट्सएप पर लगाने के लिए स्टेटस और शेयर करने लायक इमेज दिए गए हैं.

होली की शुभकामनाएं
होली की शुभकामनाएं

होली की शुभकामना संदेश | Holi 2026 Wishes in Hindi

गुलाल का रंग और प्यार की मिठास,
इस होली आपके जीवन में आए खुशियों की बहार खास.
मुबारक हो आपको फागुन का त्योहार.

फागुन की मस्ती और रंगों का त्योहार,
आपके घर-आंगन में छाए सुख और समृद्धि अपार.
मुबारक हो आपको होली का त्योहार.

होली के पावन अवसर पर
आपके जीवन में रंगों सा उजाला
और खुशियों की लाली बनी रहे.
हैप्पी होली.

होली की शुभकामनाएं
होली की शुभकामनाएं

रंगों की तरह आपका जीवन भी
हर दिन नया और खूबसूरत बने.
हैप्पी होली.

मिठाइयों की मिठास और रंगों की चमक,
आपके जीवन में सदा बनी रहे खुशियों की दमक.
हैप्पी होली.

फागुन की हवा में घुला है प्यार,
रंगों से सजा है हर एक द्वार,
आपके जीवन में बरसे खुशियों की बहार.
हैप्पी होली 2026.

होली की शुभकामनाएं
होली की शुभकामनाएं

गुलाल की महक, अबीर की फुहार,
हर ख्वाब हो इस साल साकार,
आपकी मुस्कान रहे यूं ही बरकरार.
मुबारक हो आपको होली का त्योहार.

फागुन की चांदनी, रंगों का साथ,
खुशियों से भर जाए जीवन की हर राह,
होली लाए सफलता की सौगात.
मुबारक हो फागुन की फुहार.

होली की शुभकामनाएं
होली की शुभकामनाएं

व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए होली पर खास स्टेटस | Happy Holi 2026 Status for WhatsApp, Instagram and Facebook

  • इस होली दिलों पर ऐसा रंग चढ़े, जो कभी ना उतरे. हैप्पी होली.
  • रंगों से नहीं, रिश्तों से रंगीन बने जिंदगी. होली मुबारक.
  • गुलाल की खुशबू, अपनों का साथ बस यही है होली की असली बात. हैप्पी होली 2026
  • जो दिल से खेली जाए, वही असली होली है. होली की शुभकामनाएं.
होली की शुभकामनाएं
होली की शुभकामनाएं
  • होली आई, खुशियां लाई, यारों की टोली संग रंग जमाई. दोस्ती रहे यूं ही हरदम छाई. हैप्पी होली.
  • पिचकारी की धार हो, यारों की भरमार हो, इस होली बस दोस्ती का त्योहार हो.हैप्पी होली
  • रंगों की बरसात हो, खुशियों की सौगात हो, आपके जीवन में हर दिन अपनों का साथ हो. हैप्पी होली.
  • दूरियां मिटें, दिलों में प्यार बढ़े, इस होली हर रिश्ता और भी गहरा जुड़े. होली की शुभकामनाएं.
  • अबीर-गुलाल की फुहार के साथ, आपके हर सपने को मिले नई उड़ान. होली की ढेरों बधाई.

यह भी पढ़ें: होली पर OPPO का बड़ा सरप्राइज, फ्लैगशिप मॉडल्स पर दे रहा तगड़ा कैशबैक

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola