Tecno Camon 50 Ultra 5G की बिक्री आज से शुरू, खरीदते वक्त मिलेगा ₹3,000 का डिस्काउंट

Updated:
विज्ञापन
Tecno Camon 50 Ultra 5G (Photo: TECNO Mobile)

Tecno Camon 50 Ultra 5G (Photo: TECNO Mobile)

Tecno Camon 50 Ultra 5G की पहली सेल भारत में शुरू हो गई है. लॉन्च ऑफर में ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने के बाद इसकी कीमत ₹36,999 हो जाती है. फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा, 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन

अगर आप नया प्रीमियम 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया खबर है. Tecno Camon 50 Ultra 5G अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है. पिछले हफ्ते लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की बिक्री आज से Amazon पर शुरू हो चुकी है. फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, दमदार MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर और 6,500mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. खास बात यह है कि लॉन्च ऑफर के तहत आप इंस्टेंट डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं. आइए इस फोन से जुड़ी सारी डिटेल्स जानते हैं.

Tecno Camon 50 Ultra 5G की कीमत और ऑफर्स 

Tecno Camon 50 Ultra 5G को भारत में 39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह स्मार्टफोन 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है. हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत आपको 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इस ऑफर के बाद आपको यह फोन सिर्फ 36,999 रुपये में मिलेगा. इतना ही नहीं, कंपनी इस फोन पर 6 महीने तक की No Cost EMI का ऑप्शन भी दे रही है.

कलर ऑप्शन की बात करें तो Tecno Camon 50 Ultra 5G को Cypress Green, Misty Purple और Nebula Titanium जैसे तीन रंगों में खरीदा जा सकता है.

Tecno Camon 50 Ultra 5G के फीचर्स

  • इसमें 6.78 इंच का 1.5K ProXDR कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इतना ही नहीं, स्क्रीन 144Hz तक के रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है.
  • इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. 
  • डस्ट और पानी से प्रोटेक्शन के लिए इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स मिली हैं. इतना ही नहीं, यह MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड पर भी खरा उतरता है.
  • फोटोग्राफी के लिए Tecno Camon 50 Ultra 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेन कैमरा 50MP का है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है. इसके अलावा, फोन में 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है. वहीं, 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है.
  • फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

ये भी पढ़ें: धूल, बारिश और पानी... किसी से नहीं डरेंगे, IP69 रेटिंग वाले ये स्मार्टफोन हैं सबसे दमदार


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola