धूल, बारिश और पानी... किसी से नहीं डरेंगे, IP69 रेटिंग वाले ये स्मार्टफोन हैं सबसे दमदार

Updated:
विज्ञापन
OnePlus Nord 6 (Photo: OnePlus India)

OnePlus Nord 6 (Photo: OnePlus India)

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो धूल, बारिश और पानी से बेहतर प्रोटेक्शन दे, तो IP69 रेटिंग वाले फोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हैं. इस लिस्ट में हमने 3 ऐसे स्मार्टफोन शामिल किए हैं, जो दमदार बिल्ड, बड़ी बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ आते हैं.

विज्ञापन

आजकल लगभग सभी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन की मजबूती दिखाने के लिए IP रेटिंग का जिक्र करती हैं. यह रेटिंग बताती है कि फोन धूल और पानी से कितनी अच्छी प्रोटेक्शन देता है. जितनी बेहतर IP रेटिंग होगी, उतना ही ज्यादा आपका फोन पानी और धूल का सामना कर पाएगा. फिलहाल IP69 रेटिंग वाले स्मार्टफोन सबसे बेहतरीन सेफ्टी देने वाले हैं. अगर आप भी ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो पानी और धूल से बेहतर सेफ्टी दे, तो हम आपके लिए भारत में मिलने वाले कुछ बेहतरीन IP69 रेटिंग वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

OnePlus 15

  • ड्यूरेबिलिटी: यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है.
  • डिस्प्ले: इसमें 6.78 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.
  • प्रोसेसर: फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) चिपसेट दिया गया है.
  • रैम और स्टोरेज: इसमें 16GB तक LPDDR5X Ultra+ रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
  • रियर कैमरा: फोन के पीछे 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है.
  • फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
  • बैटरी और चार्जिंग: फोन में 7,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

Oppo F33 Pro 5G

  • ड्यूरेबिलिटी: यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है.
  • डिस्प्ले: इसमें 6.57 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है.
  • प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max (6nm) चिपसेट दिया गया है.
  • रैम और स्टोरेज: इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है.
  • रियर कैमरा: फोन के पीछे 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है.
  • फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
  • बैटरी और चार्जिंग: फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. वहीं, इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

OnePlus Nord 6

  • ड्यूरेबिलिटी: फोन में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलती है.
  • डिस्प्ले: इसमें 6.78 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देती है.
  • प्रोसेसर: फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है.
  • रैम और स्टोरेज: इसमें 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
  • रियर कैमरा: फोन के पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है.
  • फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
  • बैटरी और चार्जिंग: फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

ये भी पढ़ें: iQOO ला रहा नया बजट 5G स्मार्टफोन, ₹20000 से कम में मिलेंगे दमदार फीचर्स


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola