iQOO ला रहा नया बजट 5G स्मार्टफोन, ₹20000 से कम में मिलेंगे दमदार फीचर्स

iQOO Z11 Lite 5G / Image: Amazon
iQOO Z11 Lite 5G भारत में 24 जुलाई को लॉन्च होगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन की कीमत ₹20,000 से कम होगी. इसमें 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
iQOO भारतीय बाजार में अपने नए 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite 5G को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने मॉडल के लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. इसमें बड़ी बैटरी, AI बेस्ड फीचर्स और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे कई बढ़िया स्पेसिफिकेशन मिलने वाले हैं. साथ ही कंपनी इस स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च करने वाली है, जिसकी कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी. आइए जानते हैं इसमें क्या फीचर्स मिल सकते हैं.
iQOO Z11 Lite 5G लॉन्च डेट
कंपनी iQOO Z11 Lite 5G को भारत में 24 जुलाई 2026 को लॉन्च करने वाली है. लॉन्च इवेंट के तुरंत बाद इसकी सेल शुरू होने की उम्मीद है. इच्छुक ग्राहक इसे Amazon और iQOO के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे.
iQOO Z11 Lite 5G में मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: iQOO Z11 Lite 5G में 6.74-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा.
बैटरी: पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं, जिससे गेमिंग के दौरान बेहतर बैटरी मैनेजमेंट मिलेगा.
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 Lite 5G में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा सेंसर भी मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.
प्रोसेसर: बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. फोन में 6GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है.
सॉफ्टवेयर: सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा. इसमें AI Captions और AI Creation जैसे AI फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जो यूजर्स के रोजमर्रा के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे.
ड्यूरेबिलिटी और अन्य फीचर्स: फोन में IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा. इसके अलावा इसे मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिल सकता है. कंपनी इसमें रियर पैनल पर Dynamic Light Notification Ring भी दे सकती है, जो नोटिफिकेशन आने पर अलग-अलग लाइट इफेक्ट्स दिखाएगी.
iQOO Z11 Lite 5G की संभावित कीमत
iQOO ने कन्फर्म किया है कि Z11 Lite 5G की कीमत भारत में 20,000 रुपये से कम होगी. हालांकि, लॉन्च के दिन ही ऑफिशियल कीमत का खुलासा किया जाएगा. लीक्स की मानें तो इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत करीब 17,990 रुपये हो सकती है.
ये भी पढ़ें: 6500mAh बैटरी के साथ आया Vivo T5 Lite 5G, जानें फीचर्स और कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










