पुलिस ने अवैध जावा महुआ किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन

देवीपुर के शंकरपुर में पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

प्रतिनिधि, देवीपुर ; होली पर्व को देखते हुए देवघर एसपी सौरभ के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने थाना क्षेत्र के शंकरपुर में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध जावा महुआ नष्ट किया. वहीं, शराब बनाने वाले उपकरणों को भी नष्ट किया. पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि उक्त गांवों में भारी मात्रा में अवैध देशी शराब का निर्माण ओर बिक्री धड़ल्ले से हो रही है. पुलिस बल को देखते ही अवैध देशी शराब बना रहे कारोबारी मौके से फरार हो गए. थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध रूप से महुआ देशी शराब बनाना बंद कर दें. कहा कि अवैध शराब बनाने व बेचने के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola