त्योहार में डीजे पर रहेगी पूर्ण पाबंदी : थाना प्रभारी
चितरा थाना में होली पर्व को लेकर पर शांति समिति की बैठक आयोजित
चितरा. होली पर्व पर्व आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर सोमवार को चितरा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास पासवान ने की. इस अवसर पर थाना प्रभारी ने होली पर्व आपसी सहयोग से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर शांति समिति के सदस्यों के साथ विमर्श किया. साथ ही क्षेत्र की सुरक्षा, शांति व्यवस्था, जुलूस मार्ग, डीजे पर नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर विशेष रूप से गश्ती करायी जायेगी. कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी. बच्चा चोरी व अन्य अफवाह फैलाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह की सूचना मिलने पर तुरंत थाना को सूचना दें. पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है. मौके एसआइ सीतलाल बारला, एएसआइ निर्भय कुमार सिंह, मजदूर नेता महेंद्र प्रसाद राणा, अरुण महतो, बलदेव महतो, मुखिया शमीम अंसारी, पंचायत समिति सदस्य बबलू महतो, राम मोहन चौधरी, युगल किशोर राय, पूर्व मुखिया दिलीप भोक्ता, उदय सिंह, जनमेजय सिंह, चंद्रशेखर राय, लक्ष्मण दास, संजय यादव, धीरेन यादव आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : चितरा थाना में होली पर्व को लेकर पर शांति समिति की बैठक आयोजित
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए