नाम जलेबी बाई… वाली ऋतु पाठक देवघर में प्रभात खबर के कार्यक्रम में सजाएंगी गीतों की महफिल

बॉलीवुड सिंगर ऋतु पाठक आज देवघर में.
Santhal Ratna Samman: प्रभात खबर की ओर से देवघर में आयोजित संताल रत्न सम्मान समारोह में ‘नाम जलेबी बाई’ वाली ऋतु पाठक अपना जलवा बिखेरेंगी.
Santhal Ratna Samman: प्रभात खबर, देवघर की 20वीं वर्षगांठ पर शनिवार (31 अगस्त) को नंदन पहाड़ स्थित शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में संताल रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करनेवाले 17 ऐसे लोगों को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनायी है. इस अवसर पर बॉलीवुड सिंगर ऋतु पाठक अपनी सुरों से महफिल को सजायेंगी.
गंदी बात…, छमिया-छमिया…जलेबी बाई जैसे गीतों पर झूमेगा देवघर
ऋतु पाठक बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर हैं. उन्होंने कई पॉपुलर गाने गाए हैं. जलेबी बाई…, गंदी बात…, छमिया-छमिया…, छानके मोहल्ला सारा…, दिमाग का दही हो गया…, सिनेमा देखे मां…, डीजे बजेगा तो पप्पू नाचेगा…, मैं बोतल शराब बंद कर दूं…, राधा नाचेगी…, दिल मांगे लव मोर…, मैडम जी…, तू भी मूड में…, मुंबई शहर ये है…, इश्क दा मौसम…, तेरे दर पे आया लेके बैंड बाजा… जैसे एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं.
नंदन पहाड़ के शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में आप भी पधारें
ऋतु पाठक के इन गीतों का आज देवघर के लोग आनंद ले सकेंगे. इंट्री सिर्फ पास से मिलेगी. प्रभात ने इसके लिए सीमित संख्या में पास का वितरण किया है. प्रभात खबर की ओर से अपील की गई है कि सभी लोग समय से शिल्पग्राम ऑडिटोरियम पहुंच जाएं, ताकि बाद में सीट मिलने में कोई परेशानी न हो. कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा.
Also Read
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स, प्रबुद्धजनों के साथ करेंगे बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




