रेलवे सुरक्षा बल ने मधुपुर स्टेशन से 44.5 लाख नकदी किया बरामद, ओडिशा के एक व्यापारी को आयकर विभाग ने पूछताछ के लिए बुलाया

Updated at : 14 Aug 2024 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल ने मधुपुर स्टेशन से 44.5 लाख नकदी किया बरामद, ओडिशा के एक व्यापारी को आयकर विभाग ने पूछताछ के लिए बुलाया

रेलवे सुरक्षा बल ने मधुपुर ने प्लेटफॉर्म संख्या चार से बैग में नकदी लेकर ट्रेन में चढ़ रहे है एक व्यक्ति को पकड़ा है. टीम ने उसके पास 44.50 लाख नकदी बरामद की है. पकड़े गये व्यक्ति ने नकदी से संबंधित किसी तरह का दस्तावेज नही दिया है.

विज्ञापन

मधुपुर . रेलवे सुरक्षा बल मधुपुर ने प्लेटफार्म संख्या चार से ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के पास से 44. 5 लाख नकदी बरामद किया है. नकदी के संबंध में पर्याप्त दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाने के बाद आरपीएफ ने बरामद नकदी के साथ हिरासत में लिये गये व्यक्ति को आयकर विभाग धनबाद की टीम को सौंप दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्लेटफार्म संख्या चार पर तैनात आरपीएफ के अधिकारी व जवान ने एक संदिग्ध व्यक्ति को चलती हुई पटना- पुरी स्पेशल ट्रेन संख्या 08440 में चढ़ने का प्रयास करते देखा, जिसके बाद उसे पकड़ा गया. पकड़े गये व्यक्ति की पहचान मो. करामत के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति चलती ट्रेन में एक बैग फेंकने की कोशिश कर रहा था. लेकिन वह अपने प्रयास में विफल रहा, जिसके बाद आरपीएफ ने व्यक्ति के साथ बैग को आरपीएफ पोस्ट में लाया. जांच के क्रम में बैग में पुराने अखबार के बंडल में भारी मात्रा में नकदी मिली है.

ओडिशा के किसी राइस मिल के संचालक की बतायी जा रही है नकदी

इतनी मात्रा में कैश के संबंध में कोई दस्तावेज व संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने के बाद पूरे मामले की सूचना आरपीएफ ने आयकर विभाग धनबाद को दी, जिसके बाद धनबाद से पहुंची पांच सदस्यीय टीम ने नकदी की गिनती की. जिसमें 44.5 लाख कैश मिले. पकड़े गये व्यक्ति ने बताया कि उक्त राशि को मधुपुर से ओडिशा के कटक ले जा रहा था. राशि कटक में एक राइस मिल संचालक का है, जिसका पूर्व में मधुपुर के बावन बीघा में राइस मिल संचालित था. लेकिन उसने कुछ माह पूर्व ही मिल को बेच दिया था. फिलहाल कटक में राइस मिल का संचालन करता है. इधर आयकर विभाग धनबाद की टीम ने व्यापारी को पूछताछ के लिए बुलाया है. फिलहाल नकदी के साख पकड़े गये व्यक्ति को आयकर विभाग की टीम अपने साथ धनबाद ले गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola