महुआडांड़ में यज्ञ को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवीपुर के बेहरन में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित
देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महुआडांड़ पंचायत के बेहरन दुबे बाबा के प्रांगण में आयोजित श्री श्री 1008 नवाह्न पारायण यज्ञ को लेकर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. प्रवचन सुनने के प्रति लोगों का उत्साह चरम पर है. इस यज्ञ में शामिल होने और प्रवचन का लाभ लेने के लिए दर्जनों गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यज्ञ समिति के सदस्य सक्रिय रूप से व्यवस्था संभाल रहे हैं और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है. इस अवसर पर अयोध्या से पधारे शुभम जी महाराज द्वारा प्रवचन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रवचन सुनने से लोगों में सद्बुद्धि का विकास होता है, जिससे बेहतर वातावरण का निर्माण संभव है. उन्होंने कहा कि यज्ञ का अर्थ ही सत्कर्म होता है. प्रवचन के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का उद्देश्य सुखमय जीवन जीना होता है, लेकिन सच्चा सुख भोग-विलास में नहीं, बल्कि धर्म के मार्ग पर चलने से प्राप्त होता है. वहीं, ऐसे आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




