deoghar news : सेल्समैन बनकर आये दो युवक, झांसा देकर सोने की चेन ले भागे

Updated at : 09 Mar 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
deoghar news : सेल्समैन बनकर आये दो युवक, झांसा देकर सोने की चेन ले भागे

नगर थाना क्षेत्र के करनीबाग जमुनाजोर पुल के समीप एक घर में सेल्समैन बनकर पहुंचे दो युवकों ने धोखाधड़ी कर सोने की चेन चोरी कर फरार हो गये.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के करनीबाग जमुनाजोर पुल के समीप एक घर में सेल्समैन बनकर पहुंचे दो युवकों ने धोखाधड़ी कर सोने की चेन चोरी कर फरार हो गये. दोनों युवक एक कंपनी के सेल्समैन बनकर आये और झांसा देकर घर की महिला से सोने की चेन लेकर उसे साफ करने के बहाने टिफिन बॉक्स में बंद कर दिया. कुछ ही देर बाद उन्होंने सोने की चेन भरा टिफिन बॉक्स बदलकर खाली बॉक्स रख दिया और बाइक से फरार हो गये. घटना के बाद पीड़ित सौरभ कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को उसके घर के सभी सदस्य पारिवारिक कार्यों में व्यस्त थे. उसी बीच बाइक से दो युवक सेल्समैन बनकर पहुंचे और घर का दरवाजा खटखटाया. इस दौरान सौरभ की चाची द्वारा दरवाजा खोलते ही उनलोगों ने एक लिक्विड दिखाते हुए कहा कि इससे घर के टाइल्स, कांसा-पीतल के बर्तन सहित आभूषण आदि अच्छी तरह साफ हो जाते हैं. इसी बीच उनके गले में पहने हुए सोने की चेन पर उनलोगों की नजर गयी, तो कहा कि यह चेन भी बहुत अच्छे से साफ हो जायेगा. जिद कर सौरभ की चाची के गले से उनलोगों ने सोने की चेन खुलवाकर अपने टिफिन बॉक्स में भरकर देते हुए कहा कि एयरटाइट में 10 मिनट बंद कर रखना है और बाद में उसे निकालकर साफ कर देने पर नया हो जायेगा. उनसे कहा कि अपनी टिफिन ले आइये. अंदर से टिफिन लेकर आयी, तो दूसरे ने उनको कागज देकर कहा कि उनकी कंपनी के इस पेपर पर हस्ताक्षर बना दीजिये, इसे कंपनी में जमा करना होगा. उन्हें हस्ताक्षर करने में एक ने उलझा लिया. इसी बीच दूसरे ने सोने की चेन भरा टिफिन बॉक्स बदलकर खाली टिफिन वहां रख दिया. पेपर पर हस्ताक्षर कराने के बाद दोनों तुरंत बाइक स्टार्ट कर भाग निकले. इसके बाद सौरभ की चाची ने टिफिन बॉक्स खोली तो उसमें कुछ नहीं था. घटना की जानकारी तुरंत परिजनों को दी. परिजनों ने आसपास में उन दोनों कथित सेल्समैन की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला तो घटना को लेकर सौरभ ने नगर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मामले में दोनों कथित अज्ञात सेल्समैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नगर थाने की पुलिस जांच में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई सुराग नहीं मिल सका है. हाइलाइट्स नगर थाना क्षेत्र के करनीबाग जमुनाजोर पुल के समीप मुहल्ले की घटना अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ नगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola