Deoghar News : तीसरी सोमवारी से पहले रेलवे सतर्क, बढ़ायी गयी सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : तीसरी सोमवारी से पहले रेलवे सतर्क, बढ़ायी गयी सुरक्षा

श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी पर लाखों की संख्या श्रद्धालुओं के बाबाधाम पहुंचने की संभावना है. इसे लेकर रेल प्रशासन सतर्क हो गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी पर लाखों की संख्या श्रद्धालुओं के बाबाधाम पहुंचने की संभावना है. इनमें से हजारों श्रद्धालु बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं. इसे लेकर रेल प्रशासन भी अलर्ट हो गया है, ताकि इन यात्रियों व कांवरियाें की यात्रा सुरक्षित हो. रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए जसीडीह, देवघर, मधुपुर व आसनसोल स्टेशन से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. साथ ही जसीडीह, देवघर, बैजनाथधाम और बासुकीनाथ स्टेशन पर यात्रियों और कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. जो यात्रियों को सुरक्षा के साथ ट्रेनों में चढ़ाने का काम कर रहे हैं. इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी, डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर समेत कई अन्य आधुनिक यंत्रों से सुरक्षा को लेकर रेलवे के वरीय पदाधिकारी लगातार नजर बनाये हुए हैं. वहीं यात्रियों के लिए इन स्टेशनों प�� अतिरिक्त टिकट काउंटर, पूछताछ काउंटर, पीने के पानी, खाने-पीने, शौचालय की अलग से व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव रंजन

लेखक के बारे में

By राजीव रंजन

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola