Deoghar News : जनता दरबार में आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 30 Oct 2025 6:37 PM

विज्ञापन

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर गुरुवार को लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर गुरुवार को लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया. मौके पर एसी हीरा कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने भू-अर्जन, मुआवजा भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति, बिजली बिल माफी, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, फसल बीमा, भू-राजस्व, पेंशन और आवास जैसी विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं. अपर समाहर्ता ने सभी आवेदकों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को भौतिक जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई कर रिपोर्ट डीसी कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि निष्पादन की नियमित निगरानी की जा सके. मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. हाइलाइट्स कुछ आवेदनों का ऑन द स्पॉट हुआ निबटारा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola