वाहन चोरी कर भाग रहे आरोपी को पकड़ा कर पुलिस को सौंपा

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

करौं थाना के सीरिया गांव के लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा व पुलिस के हवाले कर दिया

विज्ञापन

करौं. जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से वाहन लेकर भाग रहे एक आरोपी को करौं थाना के सीरिया गांव के लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा एवं पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में नारायणपुर सहायक थाना प्रभारी अमर सिंह तापे ने बताया कि थाना क्षेत्र के कटारी गांव के इकबाल अंसारी की बोलेरो गाड़ी एक माह पूर्व अज्ञात द्वारा लेकर भाग गया था. पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल हिर्नाटांड़ गांव के मजहर भट्ट द्वारा उक्त बोलेरो को लेकर इधर घूम रहे हैं. पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बोलेरो का पीछा किया. पीछे पुलिस को देखकर आरोपी महाजोर के पास करमाटांड़ सीमा में बोलेरो छोड़कर भागने लगा, तभी पास ही सीरिया गांव के ग्रामीणों ने हल्ला सुनकर आरोपी को पकड़ लिया एवं नारायणपुर पुलिस के हवाले कर दिया. ————– करौं थाना के सीरिया गांव के लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा व पुलिस के हवाले कर दिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola