शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाने की अपील

Updated at : 10 Mar 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाने की अपील

होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

सारठ बाजार. होली पर्व को लेकर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सीओ श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा ने की. इस दौरान सीओ ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की. बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है. आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ मनायें. वहीं, बाइक चलाते हेलमेट पहनने की अपील की. उधर, एसडीपीओ रंजीत कुमार लकड़ा ने कहा कि होली पर्व में अफवाह पर ध्यान न दें. पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी. उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से क्षेत्र में शांति व विधि व्यवस्था कायम रह सकती है. इसलिए उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की. वहीं, इंस्पेक्टर नागेंद्र मंडल ने कहा कि होली के दिन ही रमजान के जुम्मा पड़ रहा है. उन्होंने जबरदस्ती किसी को रंग नहीं लगाने की अपील की. जबकि प्रभारी थाना प्रभारी दीपक भारती ने सभी को धन्यवाद दिया. साथ ही थाना का नंबर सार्वजनिक करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी तरह के विवाद या असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी दें. कहा कि पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी. मौके पर इस्तियाक मिर्जा, प्रदीप लाल, बालकिशोर राय, शालिग्राम मंडल, कांग्रेस नेता सुभाष मंडल, राजद नेता विजय यादव, संजय मंडल, मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल मियां, समीउद्दीन मिर्जा, समीम शेख, मजफ्फर साह, इसरार मिर्जा, हीरो मिर्जा, सुनील यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola