Deoghar News : नया समाहरणालय भवन होगा पब्लिक फ्रेंडली, सिविल कोर्ट निर्माण की तैयारी तेज करें : डीसी

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 01 Nov 2025 8:09 PM

विज्ञापन

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को चरकीपहाड़ी स्थित नवनिर्मित समाहरणालय भवन का निरीक्षण किया और कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को चरकीपहाड़ी स्थित नवनिर्मित समाहरणालय भवन का निरीक्षण किया और कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने हैंडओवर से पूर्व भवन के सभी कार्यों को पूर्ण रूप से दुरुस्त करने का निर्देश भवन निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसी को दिया. डीसी ने कहा कि नया समाहरणालय भवन आमजनों के लिए पब्लिक फ्रेंडली होना चाहिए. इसके लिए सुविधायुक्त वेटिंग रूम, हेल्प डेस्क, विद्युत और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिये. साथ ही परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए प्लांटेशन कार्य को भी सुनिश्चित करने को कहा गया. उन्होंने भवन के विभिन्न तलों पर बने कार्यालय कक्ष, मीटिंग हॉल और अन्य कमरों की गुणवत्ता की जांच की तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि नया समाहरणालय भवन बरमोरिया मौजा (मोहनपुर) के 39 एकड़ क्षेत्र में बनाया जा रहा है, जहां एक ही कैंपस में कई कार्यालय संचालित होंगे. भवन में तीन दिशाओं में सीढ़ियां और लिफ्ट की व्यवस्था है.

न्यायिक परिसरों के लिए भूमि चयन पर भी हुई प्रगति

इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा और डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने संयुक्त रूप से नये सिविल कोर्ट कैंपस के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया. उन्होंने गौरा मौजा में 20 एकड़ भूमि का जायजा लिया और न्यायिक आवास के लिए 12 एकड़ अतिरिक्त भूमि आरक्षित करने की प्रक्रिया पर चर्चा की. निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रस्तावित डीपीआर पर विस्तार से विचार करते हुए निर्माण कार्यों की व्यवहार्यता और भविष्य की आवश्यकताओं पर चर्चा की. उन्होंने कार्यपालक अभियंता और एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस मौके पर डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसी हीरा कुमार, कार्यपालक अभियंता, सीओ मोहनपुर, जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, एपीआरओ रोहित विद्यार्थी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

हाइलाइट्स

पीडीजे और डीसी ने किया निर्माण स्थलों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola