पेड़ काटने के मामले में आपसी विवाद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Aug 2024 11:22 PM

विज्ञापन

नईयाडीह गांव में खेत देखने जा रहे एक व्यक्ति पर पाटीदार के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप घायल करने का आरोप है

विज्ञापन

देवघर. कुंडा थाना क्षेत्र की नईयाडीह गांव में खेत देखने जा रहे एक व्यक्ति पर पाटीदार के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से कर देने का मामला सामने आया है. उक्त घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. यहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर छुट्टी दे दी गयी है. घटना के संबंध में धर्मवीर मंडल ने बताया कि वह अपने खेत पर गया था. जहां पर उसके खेत का पेड़ पाटीदार के द्वारा काटा जा रहा था. जिसको रोकने पर पाटीदार हरवे हथियार के साथ मेरे पास आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया. वे किसी तरह जान बचाकर घायल अवस्था में घटना स्थल से भाग कर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पतल पहुंचे. वहीं घटना की जानकारी कुंडा थाना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola