स्मृति दिवस पर याद किये गये जनवादी लेखक केदारनाथ अग्रवाल

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
स्मृति दिवस पर याद किये गये जनवादी लेखक केदारनाथ अग्रवाल

मधुपुर के भेड़वा स्थित राहुल अध्ययन केंद्र में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के भेड़वा स्थित राहुल अध्ययन केंद्र में रविवार को जनवादी लेखक केदारनाथ अग्रवाल की स्मृति दिवस के अवसर पर याद किया गया. उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर धनंजय प्रसाद ने कहा कि केदारनाथ अग्रवाल प्रगतिशील जनवादी विचार धारा के कवि थे. उनकी भाषा, शैली व मानवीय संवेदना युक्त सभी रचनाएं है, जो उन्हें जनसरोकार व जनपक्षधरता से जोड़ती है. वे पेशे से वकील थे और दस वर्षों तक सरकारी वकील रूप में कार्यरत रहे. वकालत के पेशे से जुड़कर भी मानवीय संवेदना के केंद्र में हमेशा ही बने रहे. उनकी प्रमुख रचनाएं गुल मेंहदी, आत्मनेह, जमुना जल आदि रही है. सोवियत लैंड नेहरू सम्मान, साहित्य अकादमी सम्मान सहित दर्जनों संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola