रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, पहचान नहीं

जसीडीह-झाझा स्टेशन के बीच मानिकपुर सरासनी रेलवे ब्रिज के समीप सोमवार की सुबह पुलिस ने रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात 70 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया. शव पूरी तरह से क्षत-विक्षतअवस्था में पड़ा हुआ था.
प्रतिनिधि, जसीडीह जसीडीह-झाझा स्टेशन के बीच मानिकपुर सरासनी रेलवे ब्रिज के समीप सोमवार की सुबह पुलिस ने रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात 70 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया. शव पूरी तरह से क्षत-विक्षतअवस्था में पड़ा हुआ था. घटना की सूचना पाकर जसीडीह थाना व आरपीएफ पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. उन्होंने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, सुबह में की-मैन भोपाली कापरी ने पोल संख्या 326/3-5 के पास अप लाइन में शव देख कर इसकी जानकारी स्टेशन के अधिकारी को दी. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस को मृतक के पास से उसकी पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात या सामान नहीं मिले हैं. पुलिस ने आशंका जतायी है कि संभवत: वृद्ध रेलवे ट्रैक पार कर रहा होगा, जो ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी. मृतक धोती व गंजी पहना हुआ था. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




