Deoghar News : बुजुर्गों को अकेले घर बाहर नहीं जाने दें : डॉ मनीष

पुराना सदर अस्पताल स्थित आइएमए हॉल के सभागार में राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल (एनपीएचसीइ) कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया. इसकी अध्यक्षता डीएलओ डॉ मनोज कुमार गुप्ता ने की.
संवाददाता, देवघर : पुराना सदर अस्पताल स्थित आइएमए हॉल के सभागार में राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल (एनपीएचसीइ) कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया. इसकी अध्यक्षता डीएलओ डॉ मनोज कुमार गुप्ता ने की. प्रशिक्षण में सीएचओ और एएनएम ने भाग लिये. प्रशिक्षक डॉ मनीष शेखर ने बताया कि बुजुर्गों की देखभाल करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है. बुजुर्गों को एक साथ कई तरह की समस्या होती है. इसलिए उनके साथ रहने वाले को इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि उनके होने वाले मानसिक परिवर्तनों पर नजर रखें, जिनमें अधिक भूलने की शिकायत, रास्ता भूल जाना, चलते समय संतुलन खोना आदि शामिल है. उन्हें बाहर अकेले ना जाने दें. वहीं डॉ मनोज ने बताया कि बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो रहा है, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर इलाज करायें. मौके पर एफएलसी रवि कुमार सिन्हा, रवि चंद्रा मुर्मू , अभिषेक कुमार, सीएचसीओ धीर कुमारी, रिची रिशा, अर्पणा कुजुर, प्रियंका रानी, स्वाति कुमारी, सृष्टि कुमारी, स्टाफ नर्स नीलम कुमारी, बेबी कुमारी, आस्था प्रियदर्शी समेत अन्य थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




