शिवगंगा घाट से मधुबनी के श्रद्धालुओं के रुपये, आभूषण, मोबाइल व कपड़े चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2024 7:18 PM
शिवगंगा की सीढ़ी पर श्रद्धालु आराम कर रहे थे. इस दौरान उनलोगों को नींद आ गयी. इसका फायदा उठाते हुए चोर उनके बैग ले उड़े.
वरीय संवाददाता, देवघर : मंगलवार अहले सुबह करीब तीन बजे शिवगंगा घाट की सीढ़ी पर बिहार के मधुबनी जिले के कुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर माल टोला गांव निवासी कुछ श्रद्धालु आराम कर रहे थे. उसी दौरान उनलोगों को नींद आ गयी. इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ने उनलोगों के 12000 रुपये सहित आभूषण, तीन मोबाइल व कपड़े भरा बैग चोरी कर फरार हो गया. इस संबंध में बलभद्र ठाकुर सहित सभी श्रद्धालु घटना की शिकायत देने नगर थाना पहुंचे. बलभद्र ने नगर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. जिक्र है कि बच्चे सहित परिजनों के साथ वे पूजा करने बाबाधाम आये थे. उस क्रम में अहले सुबह सभी सदस्य शिवगंगा की सीढ़ी पर आराम कर रहे थे तथा उनलोगों को नींद आ गयी. उसी दौरान अज्ञात चोरों ने बलभद्र की मोबाइल, मीना देवी के कान का सोने का टॉप्स सहित 12000 रुपये व मोबाइल भरा पर्स और निधि ठाकुर का मोबाइल भरा बैग चोरी कर फरार हो गये. नींद खुलने पर सामान से भरा बैग गायब पाया. इसके बाद शिकायत देने नगर थाना पहुंचे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










