ePaper

टीबी मुक्त अभियान को लेकर हुई बैठक

Updated at : 05 Dec 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
टीबी मुक्त अभियान को लेकर हुई बैठक

टीबी मुक्त अभियान को लेकर बैठक आयोजित

विज्ञापन

करौं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलकरडी में टीबी मुक्त अभियान को लेकर टास्क फोर्स की बैठक जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संचयन व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में दिसंबर 25 के भीतर प्रखंड से टीबी खत्म करने को लेकर सभी कर्मी व पदाधिकारी टीबी मरीज को गोद लेकर अभियान को सफल बनाने का कार्य किये जाने का निर्देश दिया गया. बैठक में बताया गया कि इसके लिए मुखिया पंचायत समिति सदस्य से भी आग्रह कर प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने का अनुरोध किया जायेगा. जिसको लेकर आगामी 10 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बैठक का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विभिन्न विभाग के पदाधिकारी भाग लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे. बताया गया कि प्रत्येक टीबी मरीज को एक हजार प्रत्येक माह उनके बैंक खाते में पोषण के लिए दिया जायेगा. मौके पर बीइइओ विनोद कुमार तिवारी, बीपीओ संदीप कुमार मोदी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी वासुदेव कुमार, बीपीएम रत्नेश कुमार सिंह, बीडीएम अमित कुमार ओझा, सपन कुमार, मंतोष कुमार मिर्धा, साकीर आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola