मधुपुर नगर परिषद में योजनाओं की डाक बंदोबस्ती, टोल टैक्स से लेकर बस स्टैंड तक हुआ आवंटन

Updated at : 23 Mar 2026 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
मधुपुर नगर परिषद में योजनाओं की डाक बंदोबस्ती, टोल टैक्स से लेकर बस स्टैंड तक हुआ आवंटन

नगर परिषद में कई योजनाओं की गयी डाक बंदोबस्ती

विज्ञापन

मधुपुर. नगर परिषद के कार्यपालक कक्ष में सोमवार को विभिन्न योजनाओं की डाक बंदोबस्ती की गयी. इस दौरान नगर परिषद प्रशासक सुरेंद्र किस्कू, अध्यक्ष दरक्शां परवीन और उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज उपस्थित रहे. इस संबंध में प्रशासक सुरेंद्र किस्कू ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में टोल टैक्स की बंदोबस्ती 90 लाख 97 हजार रुपये में विकास कुमार गुप्ता को दी गयी. इस प्रक्रिया में कुल तीन लोगों ने भाग लिया था. बस पड़ाव और ऑटो स्टैंड की बंदोबस्ती 15 लाख 1 हजार रुपये में विजय कुमार चौधरी के नाम हुई, जिसमें चार प्रतिभागी शामिल थे. वहीं रोड साइड लैंड और रामचंद्र बाजार (मार्केट कॉम्प्लेक्स को छोड़कर) की बंदोबस्ती 13 लाख 88 हजार रुपये में रंजीत चौधरी को दी गयी, जिसमें दो लोगों ने हिस्सा लिया. इसके अलावा लतिका मुर्मू चिल्ड्रेन पार्क की बंदोबस्ती 2.91 लाख रुपये में कुणाल किशोर के नाम की गयी, जिसमें दो प्रतिभागी शामिल थे. प्रशासक ने बताया कि ये सभी बंदोबस्त एक वर्ष की अवधि के लिए किए गए हैं. रोड साइड लैंड की बंदोबस्ती नगर परिषद द्वारा बनाए गए स्टॉल, गुमटी और प्लेटफॉर्म को छोड़कर की गई है. साथ ही थाना रोड, गांधी चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, हटिया रोड और पंच मंदिर रोड को भी इससे बाहर रखा गया है. दर निर्धारण के अनुसार प्रत्येक बस से 40 रुपये प्रति खेप, टेंपो से 10 रुपये, अन्य छोटी गाड़ियों से 20 रुपये और टोटो से 10 रुपये लिए जायेंगे. वहीं बस और ट्रक से 150 रुपये प्रतिदिन, टैंकर से 80 रुपये और अन्य छोटी गाड़ियों से 50 रुपये प्रतिदिन शुल्क निर्धारित किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में होर्डिंग, बैनर, फ्लेक्स और पोस्टर आदि के विज्ञापन शुल्क की बंदोबस्ती के लिए किसी ने भाग नहीं लिया. इस प्रक्रिया को जल्द ही पुनः आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola