देवीपुर : महर्षि मेंहीं की मनायी गयी 141 वीं जयंती

Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 11 May 2025 8:23 PM

विज्ञापन

देवीपुर में धूमधाम से मनायी गयी महर्षि मेंहीं की 141 वीं जयंती

विज्ञापन

देवीपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित देवीपुर में महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 141 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर महर्षि मेंहीं की तस्वीर को आकर्षक रूप से बनाये गये रथ में स्थापित किया गया था. प्रभात फेरी आश्रम से निकलकर केंदुआ, देवीपुर, राजपुरा होते हुए वापस आश्रम पहुंची. वहीं, महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा. शोभा यात्रा में काफी संख्या में सत्संगी मौजूद थे. इस अवसर पर भजन कीर्तन के उपरांत भंडारा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मणिकांत बरनवाल, प्रमोद बरनवाल, सरिता देवी, प्रमोद दास, पिंकी देवी, द्रोपदी देवी, सुकदेव दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SIVANDAN BARWAL

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola