वाहन मालिकों ने परिवहन विभाग से की रिफ्लेक्टिव टेप नियम खत्म करने की मांग

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
वाहन मालिकों ने परिवहन विभाग से की रिफ्लेक्टिव टेप नियम खत्म करने की मांग

मधुपुर के गाड़ी मालिकों ने मंत्री व सचिव को लिखा पत्र

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के दर्जनों वाहन मालिकों ने परिवहन विभाग के सचिव व राज्य मंत्री को पत्र लिखकर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के नियम का विरोध किया है. वाहन मालिकों का कहना है कि फिटनेस जांच के दौरान रिफ्लेक्टिव टेप लगाने की जगह कंपनियों व वेंडरों के द्वारा सर्टिफिकेट देने में मनमानी की जाती है. कहा है कि विभाग या कंपनियों के द्वारा प्रमाणपत्रों की जांच का कोई तंत्र नहीं है, जिससे यह प्रक्रिया भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है. वाहन मालिकों ने मांग की है कि या तो यह प्रावधान पूरी तरह समाप्त कर दिया जाये या इसे नये डिजाइन में सख्ती से लागू किया जाये. साथ ही कंपनियों और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया जाये. वाहन मालिकों ने मंत्री व विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. पत्र भेजनेवालों में संजीव कुमार, राजेश मंडल, जहीर शेख आदि कई लोग शामिल है.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola