ePaper

लोक अदालत में 38 हजार मामले निपटे

Updated at : 10 May 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में 38 हजार मामले निपटे

मधुपुर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें बैंक, रेलवे, राजस्व समेत क्रिमिनल कम्पाउंड के मामलों को सुलह समझौता के आधार पर निबटारा किया गया. लोक अदालत में कुल 38 हजार पांच मामलों का सुलह-समझौता के आधार निष्पादन किया गया. इस दौरान एक करोड़ 80 लाख 818 रुपये राजस्व की वसूली हुई है. वहीं, क्रिमिनल कम्पाउंड के 35, एएआइ एक्ट 1, बैंक संबंधित 88, उत्पाद विभाग के पांच व अन्य 158, रेलवे एमसीए 3041 के मामले सुलह-समझौते के आधार निबटारा किया गया. सभी मामलों के निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय परिसर अलग-अलग बैंच बनाया गया था. अदालत में बैंक से संबंधित कुल 88 मामलों को निबटारा कर 15 लाख 90 हजार की वसूली की गयी. रेलवे के 37 हजार 718 मामला का निपटारा कर एक करोड़ 63 लाख 95 हजार 375 की वसूल किया गया. एक्साइज के पांच मामलों को सलटाते हुए 15 हजार की वसूली की गयी. इसके अलावा क्रिमिनल कम्पाउंड से 35, एनआइ एक्ट के एक तथा एमसीए से 158 मामला का निष्पादन किया गया. मौके पर अविनाश कुमार दुबे जिला एडिशनल सेशन जज वन, सिविल जज पूजा, एसीजेएम जूलियन आनंद टोप्पो रेलवे मजिस्ट्रेट, सुचिता निधि तिग्गा एसडीजेएम समेत अधिवक्ता प्रमोद कुमार वर्मा, विनोद कुमार सिन्हा, राजकुमार भगत, दीपक कुमार, प्रणय कुमार सिन्हा ,सरिता कुमारी, विनोद कुमार सिंह, आशीष कुमार देव, देवेंद्र सिंह, अभिषेक कुजुर, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे. —— मधुपुर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत आयोजित सुलह-समझौता के आधार एक करोड़ 80 लाख की हुई वसूली

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola